गढ़मुक्तेश्वर: थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने गोवध अधिनियम के मुकदमे में प्रकाश में आए एक अभियुक्त को अल्लाबक्शपुर फाटक से किया गिरफ्तार
हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अवैध पशु कटान करने वालों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने गोवध अधिनियम के मुकदमे में प्रकाश में आए सवा चार मोहल्ला अल्लाबक्शपुर निवासी दिलशाद को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से गोकशी करने में प्रयुक्त एक अवैध छुरा बरामद हुआ।