जमुई: महिसौड़ी चौक पर कचरा चुनने वाले युवक को दो बदमाशों ने पीटा, भीड़ बनी मूकदर्शक, युवक को सदर अस्पताल में भर्ती
Jamui, Jamui | May 9, 2026 शहर के महिसौड़ी चौक पर शुक्रवार की रात 8:00 बजे कचरा चुनने वाले युवक को दो बदमाश युवकों ने मारकर अधमरा कर दिया। बीच सड़क पर कचरा चुनने वाले को दो युवक पीटते रहा और भीड़ मूकदर्शक बनी रही। बाद में कुछ लोगों के हस्तक्षेप पर छुड़ाया गया और फौरन इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां युवक की हालत नाज़ुक बनी हुई है।