मेहनगर: ई रिक्शा मेंहनगर जाने के लिए बुक कर चालक को शराब पिला कर बेहोशी की हालत में छोड़ कर वाहन व मोबाइल लेकर बदमाश फरार
आजमगढ़ शहर के DAV काशीराम आवास निवासी दिनेश वर्मा ई रिक्शा चलाकर जीविकोपार्जन करते हैं। 3 मई को रेलवे स्टेशन पर एक व्यक्ति उसको मेंहनगर जाने और आने के लिए सात सौ रुपए में ई-रिक्शा बुक किया। दिनेश से छतवारा से ना जाकर वाराणसी हाईवे की तरफ से मेहनगर जाने के लिए कहा गया। इसके बाद शराब पिलाकर बेहोश कर वाहन मोबाइल पैसा लेकर बदमाश फरार हो गया। 4 मई को होश आ सका।