बौंसी: बौसी प्रखंड क्षेत्र में रामनवमी का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है
Bausi, Banka | Mar 27, 2026 बौसी प्रखंड क्षेत्र में रामनवमी का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। शुक्रवार सुबह 8:00 बजे से ही बजरंगबली की पूजा को लेकर श्रद्धालु मंदिर पहुंच रहे हैं। इधर दुर्गा मंदिर में भी नवमी के अवसर पर पूजा करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लग रही है। वहीं दोपहर बाद रामनवमी के अवसर पर विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। जिसको लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है