जहानाबाद: पुलिस केंद्र में परेड आयोजित, महिला एवं पुरुष जवानों को अनुशासन के निर्देश दिए गए
पुलिस अधीक्षक, जहानाबाद के निर्देश पर सोमवार को पुलिस केंद्र, जहानाबाद में परेड का आयोजन किया गया। परेड का उद्देश्य पुलिस जवानों और पदाधिकारियों में शारीरिक दक्षता, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा को मजबूत करना था। इस दौरान विभिन्न टुकड़ियों के टर्नआउट एवं अनुशासन का निरीक्षण किया गया।