भाकपा माले ने मनाया संस्थापक महासचिव चारू मजूमदार का 54वां शहादत दिवस, संगठन मजबूत करने का लिया संकल्प
जागरण संवाददाता, जहानाबाद :
भाकपा माले के संस्थापक महासचिव चारू मजूमदार का 54वां शहादत दिवस मंगलवार को जिला कार्यालय सहित जिले के विभिन्न प्रखंडों और गांवों में श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने का संकल्प लिया।
जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाकपा माले के जिला सचिव विजय कुमार ने कहा कि वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों में पार्टी संगठन को और मजबूत करने की आवश्यकता है। उन्होंने केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि जनता के मुद्दों को लेकर व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। साथ ही युवाओं, महिलाओं और किसानों के बीच संगठन का विस्तार करने पर जोर दिया।
उन्होंने कहा कि पार्टी सभी शाखाओं और लोकल कमेटियों की बैठकें आयोजित कर नए सदस्यों को जोड़ने का अभियान चलाएगी। इसके अलावा पार्टी की पत्रिका 'लोक युद्ध' के वार्षिक ग्राहकों की संख्या बढ़ाने का भी निर्णय लिया गया।
कार्यक्रम में राज्य कमेटी सदस्य रविंद्र यादव, जिला कमेटी सदस्य वाशी अहमद, मुकेश पासवान, श्रवण कुमार, शहनाज अंसारी, इंकलाबी नौजवान सभा के नेता धनंजय कुमार, प्रमोद कुमार, दरगाही अंसारी, वार्ड पार्षद कारू चौधरी, कार्यालय सचिव उदय कुमार समेत कई नेताओं ने भाग लिया।
पार्टी नेताओं ने बताया कि चारू मजूमदार का शहादत दिवस जिले के लरसा, मंदे बिगहा, किनारी, गौरापुर, बिसटौल, रामपुर, मौलनाचक, जयकरण बिगहा, सेंधवा, सरता, मिश्रौली, सुमेरा, नवगढ़, साहू बिगहा, दामुहा, बंधुगंज, सिकंदरपुर, बीरूपुर, सैदपुर सहित दर्जनों गांवों में भी मनाया गया। इन कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और संगठन को मजबूत करने का संकल्प दोहराया।
कार्यक्रम में रामाधार सिंह, सुनील कुमार, अभय पासवान, बिनोद कुमार भारती, शौखिन यादव, उदय पासवान, इंद्रेश पासवान, मिट्ठू विश्वकर्मा, कंचन देवी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।