सिरसागंज: सिरसागंज में 'वंदे मातरम्' के जयघोष से गूंजा, विहिप-बजरंग दल ने निकाली रन फॉर वंदे मातरम् यात्रा
अखंड भारत संकल्प दिवस और वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने के अवसर पर शुक्रवार को विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल द्वारा नगर सिरसागंज में ‘रन फॉर वंदे मातरम्’ यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा और राष्ट्रभक्ति का जोश लिए छात्र-छात्राएं ‘वंदे मातरम्’ के जयघोष करते हुए नगर के प्रमुख मार्गों से भ्रमण करते हुए निकले।