#भरतपुर। शहर के बिजली घर चौराहे पर बीजेपी महिला मोर्चा ने कांग्रेस के खिलाफ एक बड़ा विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला फूंका। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रही बीजेपी जिला अध्यक्ष शिवानी दायमा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के सांसद अंगोमचा बिमोल ने महिलाओं और छात्राओं के साथ यौन उत्पीड़न और अभद्र व्यवहार किया है। उन्होंने बताया कि इस गंभीर मामले में 11 छात्राओं ने सांसद के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है और सांसद को कॉलेज से भी बर्खास्त किया जा चुका है। शिवानी दायमा ने कहा कि जो व्यक्ति महिलाओं का सम्मान नहीं कर सकता, उसका सार्वजनिक जीवन में रहना उचित नहीं है। उन्होंने मांग की कि राहुल गांधी को नैतिकता के आधार पर सांसद अंगोमचा बिमोल से तुरंत इस्तीफा लेना चाहिए।