#भरतपुर। राजस्थान मंत्रालयिक कर्मचारी परिषद द्वारा जिला कलक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम एडीएम को ज्ञापन सौंपकर बजट घोषणाओं की जल्द क्रियान्विति की मांग की गई है। परिषद ने बजट सत्र में घोषित मंत्रालयिक वर्ग के पृथक निदेशालय के गठन और सचिवालय के समान ग्रेड पे संशोधन की चुनावी घोषणा को शीघ्र लागू करने की बात कही। इसके साथ ही, कर्मचारियों ने अंतिम पदोन्नति पद संस्थापन अधिकारी के आगे उपनिदेशक व वरिष्ठ उपशासन सचिव के नए पद सृजित करने तथा समर्पित अवकाश बिलों व सेवानिवृत्त कार्मिकों का रुका हुआ भुगतान जल्द कराने की मांग उठाई। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों का समय पर निराकरण नहीं हुआ, तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।