बिजावर: सटई में धूमधाम से निकली माता रानी की विसर्जन यात्रा, नम आंखों से दी विदाई
सटई में बुधवार शाम 7 बजे बाल गोपाल नवदुर्गा उत्सव समिति, मुख्य बाजार की ओर से माता रानी की विसर्जन यात्रा धूमधाम से निकाली गई। बैंड-बाजे और डीजे की धुन पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। सुखसागर तालाब में आरती के बाद नम आंखों से माता रानी को विदाई दी गई। विसर्जन स्थल पर थाना प्रभारी दिलीप करण नायक के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात रहा।