धनवार: विद्यालय में बाल संसद का चुनाव हुआ, बबलू राणा प्रधानमंत्री बने
धनवार प्रखंड स्थित प्लस टू वीरेंद्र अयन उच्च विद्यालय डोरंडा में मंगलवार को बाल संसद के प्रधानमंत्री का चुनाव लोकतांत्रिक प्रक्रिया से हुआ। मतदान के जरिए बबलु राणा कक्षा 9 ने 435 वोट पाकर प्रधानमंत्री बनने का गौरव पाया। चुनाव से पहले चुनाव आयोग का गठन किया गया। आयोग ने नामांकन और नाम वापसी की तिथि तय की।