धनवार: चिकित्सक पर जानलेवा हमला, वाहन क्षतिग्रस्त करने के आरोप में 1 गिरफ्तार
धनवार के गांधी चौक निवासी दंत चिकित्सक डॉ. धीरज कुमार ने मंगलवार को धनवार थाना में आवेदन देकर चचेरे चाचा रंजीत कुमार पर मारपीट और वाहन क्षतिग्रस्त करने का आरोप लगाया है। धीरज ने बताया कि सोमवार देर शाम वह अपने क्लिनिक से घर लौटे थे। जैसे ही डिजायर कार से घर के सामने पहुंचे, रंजीत ने ईंट से गाड़ी पर हमला कर उसे तोड़ दिया।