पुपरी: दुर्गा पूजा की षष्ठी तिथि पर पुपरी बाबा नथुनी दास कुटी पूजा समिति ने निकाली कलश शोभायात्रा
दुर्गा पूजा को लेकर षष्ठी तिथि को पुपरी बाबा नथुनी दास कुटी पूजा समिति द्वारा शुक्रवार की शाम 5 बजे गाजे बाजे के साथ कलश शोभायात्रा यात्रा निकाली गई। इस मौके पर 2100 कुमारी कन्या ने भाग ली। शोभायात्रा बेल नौतन के बाद पुनः यज्ञ स्थल पर पहुंची।