जहानाबाद: जिला पदाधिकारी ने स्टेशन परिसर सहित विभिन्न स्थानों पर कंबल वितरित किए, लोगों से अपील की
जिला पदाधिकारी श्रीमति अलंकृता पांडे के द्वारा सोमवार रात्रि करीब 9 बजे जहानाबाद स्टेशन सहित विभिन्न जगहों पर कंबल का वितरण किया गया और बेघर वृद्ध जनों को जिले में संचालित वृद्धा आश्रम में ठहरने का आग्रह किया गया इस दौरान जिला पदाधिकारी के द्वारा जिले वासियों से लोगों की मदद करने का अपील भी किया गया।