जहानाबाद: सदर अस्पताल में ECG सुविधा का किया गया शुभारंभ, जिलाधिकारी ने किया उद्घाटन
सोमवार की दोपहर 3:00 बजे सदर अस्पताल में ECG सुविधा का शुभारंभ किया गया। जिसका उद्घाटन जिलाधिकारी अलंकृता पांडे ने किया। उन्होंने बताया कि जिलेवासियों की काफी ज्यादा डिमांड होती थी कि जहानाबाद में ECG की व्यवस्था बहाल की जाए। जिसको देखते हुए हम लोगों ने सदर अस्पताल के एक ओपीडी और एक इमरजेंसी में मशीन लगाकर व्यवस्था को शुरू किया है और इसस मरीजों को लाभ होगा।