नदी पार कर गांव पहुंचे कलेक्टर, स्वास्थ्य और विकास कार्यों का लिया जायजा
कांकेर: कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर और SP निखिल राखेचा,जिला पंचायत सीईओ हरेश मांडवी और जिला प्रशासन की टीम ने कोयलीबेड़ा विकासखंड के दूरस्थ और दुर्गम गांवों का आकस्मिक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं, शिक्षा व्यवस्था और विकास कार्यों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ग्राम कंदाड़ी में मलेरिया से पीड़ित 8 वर्षीय बालक को अपनी मोटर बोट में बैठाकर सिविल अस्पताल पखांजूर पहुंचाया और भर्ती कराकर बेहतर इलाज के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने SP निखिल राखेचा,जिला पंचायत सीईओ हरेश मांडवी और जिला प्रशासन टीम ने कंदाड़ी, आलदंड, खैरीपदर, बांगोभोड़िया सहित कई गांवों का दौरा कर आश्रम छात्रावासों, स्कूलों और ग्रामीणों के घरों में पहुंचकर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली। स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगाए गए शिविर में 217 ग्रामीणों की जांच की गई, जिनमें 8 मलेरिया पॉजिटिव मरीज मिले। सभी का तत्काल उपचार शुरू कराया गया।
दौरे के दौरान कलेक्टर SP निखिल राखेचा,जिला पंचायत सीईओ हरेश मांडवी और जिला प्रशासन टीम ने पखांजूर के समीप अंजाड़ी नाला पुल का निरीक्षण भी किया। पुल में दरार मिलने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। अधिकारियों ने बताया कि भारी वाहनों, विशेषकर सूरजगढ़ माइंस से जुड़े वाहनों के आवागमन के कारण पुल क्षतिग्रस्त हुआ है।
बेचाघाट में जलभराव के कारण कलेक्टर,SP,जिला पंचायत ceo और तमाम जिला प्रशासन टीम ने मोटर बोट से नदी पार कर मोटरसाइकिल से कंदाड़ी, खैरीपदर और बांगोभोड़िया पहुंचकर जर्जर स्कूल भवनों का निरीक्षण किया। उन्होंने नए भवनों के प्रस्ताव भेजने, आंगनबाड़ी भवन का निर्माण जल्द पूरा कराने और छात्रावासों की व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दिए। ग्रामीणों की मांग पर क्षेत्र में दो अतिरिक्त मोटर बोट उपलब्ध कराने का आश्वासन भी दिया।
इसके अलावा कंदाड़ी में नल-जल योजना से पेयजल आपूर्ति नहीं होने की शिकायत पर कलेक्टर ने संबंधित विभाग को तत्काल समाधान के निर्देश दिए तथा पात्र हितग्राहियों को प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना का अधिकतम लाभ दिलाने के लिए अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने को कहा।
#viralreelschallenge #NewsUpdate #BreakingNews #viralreelsシ #news
Kanker, Kanker | Aug 6, 2026