23 एवं 24 नवंबर को जिला मुख्यालय कांकेर में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का आयोजन होगा। प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर प्रभारी कलेक्टर श्री हरेश मंडावी ने अधिकारियों के साथ आयोजन स्थलों एवं खिलाड़ियों के ठहरने की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
कबड्डी, खो-खो, फुटबॉल, वॉलीबॉल, हॉकी, तीरंदाजी सहित 11 खेल विधाओं में जिले के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा और दमखम दिखाएंगे।
खेल, उत्साह और प्रतिभा का संगम… बस्तर ओलंपिक में गूंजेगा खिलाड़ियों का जोश! 💪
#BastarOlympics2026 #Kanker #बस्तर_ओलंपिक #खेलो_बस्तर
Kanker, Chhattisgarh | Nov 17, 2026