🚨 अलीनगर में बाइक-CNG ऑटो की आमने-सामने टक्कर, चौकीदार-पुत्र समेत 3 घा/यल
लखीसराय जिले के सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत अलीनगर स्थित प्रभात लाइन होटल के समीप रविवार शाम करीब 7:30 बजे सवारी से भरी CNG ऑटो और मोटरसाइकिल के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हा/दसे में मोटरसाइकिल चालक समेत तीन लोग घाय/ल हो गए। दु/र्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई।
सूचना मिलते ही सूर्यगढ़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घाय/लों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सूर्यगढ़ा पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घा/यल बाइक चालक को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल लखीसराय रेफर कर दिया। उसकी पहचान तत्काल नहीं हो सकी।
घा/यलों में सूर्यगढ़ा थाना में चौकीदार के रूप में कार्यरत चननिया गांव निवासी स्वर्गीय उपेंद्र यादव के 55 वर्षीय पुत्र उमेश यादव तथा चौकीदार रामदेव पासवान के पुत्र ज्योतिष कुमार शामिल हैं। ज्योतिष कुमार की आंख में गंभीर चोट आने के कारण चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें भी रेफर कर दिया। वहीं, घा/यल चौकीदार उमेश यादव का सूर्यगढ़ा सीएचसी में इलाज उपरान्त घर लौट गए
घाय/ल चौकीदार उमेश यादव ने बताया कि वह थाना में ड्यूटी समाप्त कर CNG ऑटो से घर लौट रहे थे। इसी दौरान लखीसराय की ओर से तेज रफ्तार में आ रही बाइक ने सामने से ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक BR53F 9821 और CNG ऑटो BR53P 1753 क्षतिग्रस्त हो गए।
पुलिस ने दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर थाना ले आई है। सूर्यगढ़ा थानाध्यक्ष रोहित कुमार सिंह ने बताया कि बाइक चालक की पहचान नहीं हो सकी है। बाइक नंबर के आधार पर उसकी पहचान का प्रयास किया जा रहा है। वहीं, CNG ऑटो चालक एवं अन्य यात्री मौके से निकल गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
🔴 सवाल यही—तेज रफ्तार पर लगाम कब?
#सूर्यगढ़ा #अलीनगर #लखीसराय #सड़कहादसा #CNGऑटो #RoadAccident #BreakingNews
Surajgarha, Lakhisarai | Aug 23, 2026