कांके: रांची के सुखदेव नगर में बीजेपी नेता ने नरेंद्र मोदी मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया
Kanke, Ranchi | Dec 22, 2024 रांची के सुखदेव नगर में रविवार दोपहर करीब तीन बजे बीजेपी नेता आदित्य विक्रम जायसवाल ने नरेंद्र मोदी मेगा हेल्थ कैम्प का आयोजन किया। नरेंद्र मोदी मेगा हेल्थ कैम्प में 321 मरीज़ों का हेल्थ चेकअप कर उन्हें मुफ्त में दवाइयां दी गई। इस मौके पर बीजेपी नेता आदित्य विक्रम जायसवाल ने कहा कि मानव सेवा से बढ़कर कोई अन्य सेवा नहीं है।