कांके: मोरहाबादी में प्रदेश कांग्रेस ने बीजेपी सांसदों के लिए सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया
Kanke, Ranchi | Dec 22, 2024 मोरहाबादी में प्रदेश कांग्रेस द्वारा रविवार दोपहर करीब तीन बजे बीजेपी सांसदों के सद्बुद्धि के लिए सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से अपनी धार्मिक पद्धति से ईश्वर से प्रार्थना किया कि बीजेपी के सभी सांसदों को उनकी जवाबदेही और कर्तव्य का बोध हो।