कांके: रांची रेलवे स्टेशन के पार्सल ऑफिस के पास आरपीएफ ने अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया
Kanke, Ranchi | Dec 22, 2024 रांची रेलवे स्टेशन रांची के पार्सल ऑफिस के पास आरपीएफ ने रविवार दोपहर करीब तीन बजे अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। रांची रेलवे स्टेशन में राउंड और चेकिंग के दौरान आरपीएफ ने पार्सल ऑफिस के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को भारी बैग के साथ घूमते हुए देखा। संदेह होने पर उसके बैग की जांच करने पर 6 बोतल अवैध शराब बरामद हुआ।