कांके: कांके रोड स्थित सीएम आवास में तीरंदाज दीपिका कुमारी ने सीएम से मुलाकात की
Kanke, Ranchi | Dec 22, 2024 कांके रोड स्थित सीएम आवास में रविवार शाम करीब चार बजे सीएम हेमंत सोरेन से तीरंदाज दीपिका कुमारी ने मुलाकात की। इस दौरान सेंटर फोर एक्सीलेंस की कोच डी. साईश्वरी भी मौजूद रही। इस दौरान तीरंदाज दीपिका कुमारी ने सीएम हेमंत सोरेन से झारखंड में तीरंदाजी क्षेत्र से सम्बंधित समस्याओं से अवगत कराया।