कांके: रांची प्रेस क्लब में वार्षिक आम सभा का आयोजन, कई सदस्य रहे मौजूद
Kanke, Ranchi | Dec 22, 2024 रांची प्रेस क्लब में रविवार दोपहर करीब एक बजे वार्षिक आम सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान काफी संख्या में प्रेस क्लब के मेंबर मौजूद रहे। वार्षिक आम सभा के दौरान रांची प्रेस क्लब के सचिव अमरकांत ने साल भर का लेखा जोखा रांची प्रेस क्लब के सदस्यों के सामने रखा। इस दौरान रांची प्रेस क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र लाल सोरेन भी मौजूद रहे।