बीकानेर: राधामोहन दास की सचिन पायल पर की गई टिप्पणी के खिलाफ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, कोटगेट पर पुतला दहन
राजस्थान भाजपा प्रदेश प्रभारी राधामोहन दास अग्रवाल द्वारा सचिन पायलट पर की गई टिप्पणी को लेकर कांग्रेस में भारी आक्रोश देखने को मिला। विरोधस्वरूप बीकानेर के कोटगेट पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अग्रवाल का पुतला जलाकर प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेता अरुण व्यास ने कहा कि सचिन पायलट देशभर में लोकप्रिय और सर्वमान्य नेता हैं, लेकिन भाजपा नेता सस्ती लोकप्रियत