समाहरणालय पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति 1225,
दिनांक 28/08/2026,
==================
सर्पदंश (सांप के काटने) की स्थिति में झाड़-फूंक के अंधविश्वास से बचें, तुरंत नजदीकी सरकारी अस्पताल में एंटी-वेनम इंजेक्शन लगवाएं।
जिला प्रशासन एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, पूर्णिया द्वारा जनहित में एक महत्वपूर्ण जागरूकता संदेश
आम नागरिकों से सर्पदंश की घटनाओं के दौरान पूरी तरह सतर्क रहने की अपील की गई।
सर्पदंश की स्थिति में किसी भी ओझा, गुणी या झाड़-फूंक करने वालों के चक्कर में पड़कर अपना कीमती समय बिल्कुल व्यर्थ न गंवाएं,
क्योंकि ऐसा अंधविश्वास पीड़ित के लिए जानलेवा साबित हो सकता है।
सांप के काटने का एकमात्र प्रामाणिक, वैज्ञानिक और जीवनरक्षक उपचार केवल 'एंटी-स्नेक वेनम' (ASV) इंजेक्शन है, जो जिले के सभी सरकारी अस्पतालों, सदर अस्पताल एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (PHC) में पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध है।
विषैले सांप के काटने पर सामान्यतः दो स्पष्ट गह
Purnia, Bihar | Aug 28, 2026