समाहरणालय पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति:-1224,
दिनांक 28/08/2026,
==================
जिलाधिकारी के निर्देश पर उर्वरक दुकानों की सघन जाँच;-
06 थोक उर्वरक विक्रेताओं से माँगा गया स्पष्टीकरण:-
उर्वरक की कालाबाजारी, ओवररेटिंग और जबरन टैगिंग पर सख्त पाबंदी।
अनुमंडल पदाधिकारियों एवं जिला स्तरीय अधिकारियों की टीमों ने थोक विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण।
किसानों को निर्धारित दर पर गुणवत्तापूर्ण उर्वरक उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकता।
जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार (भा.प्र.से.) के दिशा-निर्देश एवं मार्गदर्शन में जिले में उर्वरक की पर्याप्त उपलब्धता, निर्धारित मूल्य पर बिक्री, गुणवत्ता तथा स्टॉक की वास्तविक स्थिति की जाँच हेतु जिला प्रशासन एवं कृषि विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों तथा कर्मियों द्वारा विभिन्न थोक उर्वरक विक्रेता प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान जाँच टीम द्वारा प्रतिष्ठानों के कार्य-व्यवहार, कार्यशैली, भंडार पंजी, मूल्य तालिका, क्रय-विक्रय लेखा संधारण एवं भौतिक स्टॉक की गहनता से जाँच की गई।
दुकानदारों एवं थोक विक्रेताओं को सख्त निर्देश:
दर एवं गुणवत्ता: थोक विक्रेताओं को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि खुदरा उर्वरक विक्रेताओं को उर्वरक का वितरण सरकार द्वारा निर्धारित दर पर ही सुनिश्चित करें।
अनियमितता पर रोक:- बिक्री में किसी भी प्रकार की कालाबाजारी, अनियमितता या निर्धारित मूल्य से अधिक राशि वसूलने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
जबरन टैगिंग पर पाबंदी:-
उर्वरक के साथ किसी भी अन्य उत्पाद (जैसे जिंक, कीटनाशक आदि) की जबरन टैगिंग न की जाए, ताकि किसानों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ न पड़े।
अनियमितता पर 6 प्रतिष्ठानों को कारण बताओ नोटिस:-
जाँच के दौरान पाई गई अनियमितताओं एवं कमियों के आलोक में निम्नलिखित 6 थोक उर्वरक प्रतिष्ठानों से स्पष्टीकरण (Show Cause) की पृच्छा की गई है:
मेसर्स नीलम इन्टरप्राईजेज
मेसर्स विश्वनाथ अग्रवाल
मेसर्स बिरेन्द्र कुमार गुप्ता
मेसर्स तबस्सुम किसान लिमिटेड
माँ तारा के.एस.एस.एस.लि.
मेसर्स अरहम कृषक बंधु एस.एस.एस.लि.
जाँच दल में शामिल अधिकारी:इस वृहद निरीक्षण अभियान में अनुमंडल पदाधिकारी (सदर एवं बायसी), वरीय उप समाहर्ता, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी तथा संबंधित प्रखंडों के प्रखंड कृषि पदाधिकारी शामिल थे।
जिला प्रशासन द्वारा जिले में उर्वरक की निर्बाध आपूर्ति, पारदर्शी वितरण और किसानों के हितों की रक्षा हेतु लगात
Purnia, Bihar | Aug 28, 2026