शिवपुरी नगर: यातायात थाने में युवक के साथ मारपीट करने का वीडियो हुआ था वायरल, ग्वालियर संभाग के आईजी अरविंद सक्सेना ने दी प्रतिक्रिया
शिवपुरी शहर के यातायात थाने में 12 दिसंबर को यातायात सूबेदार ने एक युवक के साथ मारपीट कर दी थी। जिसका वीडियो आज सोमवार की सुबह करीब 8:00 से सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिस पर आज सोमवर की दोपहर करीब 12 बजे ग्वालियर संभाग आईजी अरविंद सक्सेना ने प्रतिक्रिया दी हैं।