शिवपुरी नगर: सुशासन प्रथाओं और पहलों पर हुई कार्यशाला, वरिष्ठ समाजसेवी, लेखक और पत्रकारों ने रखे विचार
अभी 19 से 24 दिसंबर तक सुशासन सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है। और 25 दिसंबर को सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाएगा। सुशासन सप्ताह अंतर्गत सुशासन की दिशा में किए गए कार्य और पल पर चर्चा के लिए सोमवार को मानस भवन में कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में जिले के वरिष्ठ लेखक, समाजसेवी और पत्रकारों ने अपने विचार साझा किए।