भाजपा में शामिल होने की चर्चाओं को अजय राय ने बताया भ्रामक, कहा- बनारस इस बार इतिहास लिखने जा रहा*
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने भाजपा में जाने की चर्चाओं को भ्रामक बताया। कहा कि भाजपा परेशान है और डरी है। भाजपा लोगों के राजनीतिक और सामाजिक चरित्र पर कुठाराघात करती है। अजय राय ने कहा कि यह पार्टी पूरी तरीके से लोगों के राजनीतिक चरित्र पर, सामाजिक चरित्र पर केवल हमला करती रहती है।