नवरात्रि के पहले दिन अलईपुर स्थित माता शैलपुत्री के दर्शन के उमड़े भक्त, भोर से लगी भक्तों की कतार
चैत्र नवरात्र के पहले दिन माँ शैलपुत्री के दर्शन की मान्यता है. माना जाता है कि माँ शैलपुत्री महान उत्साह वाली देवी और भय का नाश करने वाली है. इनकी आराधना से यश,कीर्ति,धन और विद्या कि प्राप्ति होती है और इनकी पूजा मात्र मोक्ष की भी प्राप्ति होती है. मान्यतानुसार जगदम्बा माँ शैलपुत्री स्वरुप मे पर्वत राज हिमालय के घर मे पुत्री रूप मे अवतरित हुई थी