दशाश्वमेध घाट पर नमामि गंगे व गंगोत्री सेवा समिति द्वारा उगते सूर्य को अर्घ्य देकर हुआ हिंदू नववर्ष का स्वागत
हिन्दू विक्रम संवत २०८१ नव संवत्सर चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के पुण्य अवसर पर नमामि गंगे व गंगोत्री सेवा समिति ने ब्रह्ममुहूर्त में भगवान सूर्य की आरती उतारकर विधिविधानपूर्वक अर्घ्य देकर हिंदू नववर्ष का भव्य स्वागत किया । दशाश्वमेध घाट पर सूर्यदेव के उदय होते ही दुग्ध व गंगा जल से अर्घ्य देकर प्रकृति संरक्षण, देश में अमन-चैन, साथ-साथ सनातन समृद्धि की कामना की गई