चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिन मां मुखनिर्मालिका गौरी का हुआ दर्शन पूजन, भोर से ही लगी रही भक्तों की लाइन
चैत्र नवरात्र में नव गौरी के दर्शन-पूजन के क्रम में प्रथम दिन मंगलवार को श्रद्धालुओं ने गायघाट स्थित मुखनिर्मालिका गौरी का दर्शन-पूजन करके मंगल की कामना की। भोर से ही गायघाट स्थित मुखनिर्मालिका गौरी मंदिर में दर्शन-पूजन करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लग गई थी। इनमें महिलाओं की संख्या ज्यादा थी। भक्तों ने मां गौरी को नारियल, चुनरी व अड़हुल की माला अर्पित की।