केदार घाट पर बटुकों ने नव संवत्सर पर गंगा में भगवान सूर्य को जल अर्पित किया
काशी के केदार घाट पर में नव संवत्सर बेहद खास तरीके से मनाया गया। हिंदू नववर्ष मनाने के लिए केदार घाट पर सैकड़ों की संख्या में बटुक, संत समाज व काशीवासी इकट्ठे हुए। मां गंगा के तट पर सबसे पहले ध्वजारोहण किया गया। बटुक, संत समाज और काशीवासियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान सूर्य को जल अपर्ण किया।