घर में घुसकर हमलावरों ने तीन को चाकू मार कर किया घायल, देर रात थाने पर जमकर हंगामा, पुलिस विरोधी नारे भी लगे
चितईपुर थाना क्षेत्र के कर्मजीतपुर इलाके में रहने वाले बीएचयू कर्मी राजेंद्र सिंह पटेल के घर पर चढ़कर पड़ोस में रहने वाले हमलावरों ने जमकर उत्पात मचाया है। इस दौरान हमलावरों ने लाठी चाकू से हमला कर तीन लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया।मौके पर स्थानीय लोगों के विरोध पर सभी वहां से भाग निकले।