फरसगांव: पश्चिम बोरगांव के वरिष्ठ नागरिक व बंग समाज के प्रमुख अखिल चन्द देवनाथ का निधन, गृह ग्राम में होगा अंतिम संस्कार
ग्राम पंचायत पश्चिम बोरगांव निवासी अखिल चन्द देवनाथ (85 वर्ष) का शुक्रवार सुबह करीब 7:30 बजे निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे।उनके निधन से गांव एवं समाज में शोक की लहर है।उनके पुत्र विकास देवनाथ दिल्ली में आईटी कंसल्टेंट, प्रकाश देवनाथ ग्राम जुगानी में पेट्रोल पंप संचालक तथा डॉ. प्रभास देवनाथ लंजोड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ है