पटना ग्रामीण: पटना जिलाधिकारी डॉ. त्याग राजन ने पत्नी संग संत जेवियर स्कूल में किया मतदान
जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी डॉ. त्याग राजन ने अपनी पत्नी के साथ गुरुवार सुबह करीब 9 बजे पटना के गांधी मैदान स्थित संत जेवियर उच्च विद्यालय में अपना मतदान किया। मतदान के बाद उन्होंने कहा कि पटना जिले के सभी 5,677 मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के लिए आवश्यक सभी सुविधाएँ उपलब्ध कराई गई हैं। उन्होंने जनता से अपील की आप आएँ और अपने मताधिकार का प्रयोग करें।