पटना ग्रामीण: पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र: खाजेकलां विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव ने किया मतदान
बिहार विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव ने पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र के खाजेकलां स्थित टेढ़ी घाट के इंफेंट जीसस हाई स्कूल के बूथ संख्या 238 पर गुरुवार की सुबह करीब 11 बजे मतदान किया। बता दें कि नंदकिशोर यादव पटना साहिब सीट से सात बार विधायक रह चुके हैं। हालांकि, इस बार बीजेपी ने उन्हें टिकट नहीं दिया है और उनकी जगह रत्नेश कुशवाहा को उम्मीदवार बनाया है।