पटना ग्रामीण: बिहार: 121 विधानसभा सीटों पर सुबह 11 बजे तक 27.65% मतदान, जानें किस जिले में कितना हुआ
बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 121 सीटों पर वोटिंग जारी है। सुबह 11 बजे तक कुल 27.65% मतदान हुआ है। वहीं बिहार चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर के अनुसार, सुबह 11 बजे तक मधेपुरा में 28.46%, सहरसा में 29.68%, दरभंगा में 26.07%, मुज़फ्फरपुर में 29.66%, गोपालगंज में 30.07%, सिवान में 27.09%, सारण में 28.52% व वैशाली में 28.67% मतदान हुआ है।