पटना ग्रामीण: पटना में उत्साहपूर्वक मतदान जारी, सुबह 11 बजे तक 23.71 प्रतिशत मतदान हुआ
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के फर्स्ट फेज में 121 विधानसभा क्षेत्रों के लिए आज वोटिंग शुरू हो गई है। पटना में भी वोटिंग जारी है। गुरुवार की सुबह 11 बजे तक वोटिंग प्रतिशत 23.71 रहा। जिले के 14 विधानसभा सीट पर 149 कैंडिडेट्स मैदान में हैं। वहीं पटना में कुल वोटर्स की संख्या 48,30,135 है, जिसमें 25,47,931 पुरुष और 22,82,047 महिला वोटर शामिल हैं।