मिर्ज़ापुर: प्रधान संघ के नेतृत्व में पहाड़ी ब्लॉक के ग्राम प्रधानों ने मनरेगा भुगतान को लेकर जिला कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन
मंगलवार की दोपहर 2:30 बजे ग्राम प्रधानों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर बताया कि। हम समस्त ग्राम प्रधान विकासखंड पहाड़ी के वर्तमान ग्राम प्रधान है। हमारे विकासखंड पहाड़ी में वित्तीय वर्ष 2023 24 में मनरेगा के तहत काम कराया गया है एवं बिल वाउचर भी फिटिंग कराया गया है। लेकिन भुगतान नहीं हो पाया जिसके कारण सप्लायर द्वारा भुगतान हेतु। बराबर दबाव बनाया जा रहा है।