मिर्ज़ापुर: नगर पालिका क्षेत्र के लोगों को आज से मुफ्त इंटरनेट सेवा मिली, सिटी क्लब में नगर पालिका अध्यक्ष ने की शुरुआत
जनपद मिर्जापुर के नगर पालिका क्षेत्र के लोगों को आज से मुक्त इंटरनेट सेवा मिलना शुरू हो गया। प्रदेश का पहला नगर पालिका है जहां मुक्त इंटरनेट की सेवा की शुरुआत कर दी गई है। ट्रायल के तौर पर कचहरी से लेकर वी मार्ट तक शुरू की गई है। मंगलवार की दोपहर 3:00 बजे नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी ने सिटी क्लब के सभागार में किया आज से शुरुआत।