मिर्ज़ापुर: कलेक्ट्रेट में भारतीय किसान संघ ने 7 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित पत्र डीएम को सौंपा
भारतीय किसान संघ ने 7 सूत्रीय मांग पत्र मंगलवार की दोपहर 12:00 बजे कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी को सौंपा। संघ के सदस्यों ने कहा कि नहरों में पानी नहीं है। टेल तक पानी नहीं पहुंच रहा है। नहर की सफाई कराना अति आवश्यक है। खोले गए केंद्र मानक के अनुरूप नहीं हैं। इसके अलावा खाद की उपलब्धता और प्राइवेट दुकानों पर महंगे दामों पर खाद बेचने का मामला शामिल है।