मिर्ज़ापुर: विंध्याचल में नवरात्र मेले के दौरान सीआरपीएफ की व्यवस्था, नर्मदेश्वर महादेव सेवा ट्रस्ट के प्रबंधक ने डीएम को सौंपा पत्र
नर्मदेश्वर महादेव सेवा ट्रस्ट की प्रबंधक अमिताभ पांडे ने मंगलवार की दोपहर 1:00 बजे कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को पत्र सौंपा। मांग किया कि विंध्याचल में नवरात्र मेला सीआरपीएफ जवानों के द्वारा कराया जाए। पुलिस का व्यवहार ठीक नहीं है। उनके साथ 9 अक्टूबर को झांकी दर्शन के दौरान पुलिस ने अभद्र व्यवहार किया था।