मिर्ज़ापुर: मझवा विधानसभा के भीटी गांव में समाजवादी पार्टी की जोन सेक्टर बैठक संपन्न, चुनाव जीतने का दिया मंत्र
हम आपको बता दें कि जब से समाजवादी पार्टी ने अपने प्रत्याशी की घोषणा मझवा विधानसभा के उपचुनाव की की है तब से मझवा विधानसभा में बैठकों का दौरा काफी तेज हो गया है। मंगलवार की दोपहर 2:00 बजे पार्टी के जिला अध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी के नेतृत्व में जोन सेक्टर की बैठक संपन्न की गई। जिसमें मझवा विधानसभा उपचुनाव को जीतने के लिए जोन सेक्टरों को मंत्र दिया गया।