सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत नगर पंचायत फरसगांव में विशेष स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया।
देशव्यापी ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ अभियान के तहत नगर पंचायत के जनप्रतिनिधियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रीय राजमार्ग-30 के डिवाइडर एवं आसपास के क्षेत्र में श्रमदान कर स्वच्छता अभियान चलाया।
अभियान के दौरान डिवाइडर में जमी घास, गंदगी एवं अनावश्यक रूप से उगी वनस्पतियों को हटाकर क्षेत्र की साफ-सफाई की गई। जनप्रतिनिधियों एवं कर्मचारियों ने श्रमदान के माध्यम से स्वच्छ एवं सुंदर नगर बनाने का संदेश दिया।
इस अवसर पर नागरिकों से सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ रखने और स्वच्छता को अपनी दैनिक आदत का हिस्सा बनाने की अपील की गई। उपस्थित सभी लोगों ने नगर को स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ बनाने में निरंतर सहभागिता निभाने का संकल्प लिया।
#सेवा_संकल्प_अभियान #SevaSankalpAbhiyan #SevaSankalp #JanSeva