सेवा संकल्प अभियान के दौरान ग्राम रांधना में विद्यार्थियों को मिली नई सुविधा।
माकड़ी विकासखंड के ग्राम रांधना में 50 सीटर प्री मैट्रिक बालक छात्रावास भवन का लोकार्पण बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं कोण्डागांव विधायक सुश्री लता उसेंडी ने किया। छात्रावास भवन के शुरू होने से दूरस्थ क्षेत्रों से आने वाले विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए बेहतर आवासीय सुविधा मिलेगी।
इस अवसर पर ग्राम रांधना में ₹30 लाख की लागत से बनने वाले महतारी सदन के निर्माण कार्य का भूमिपूजन भी किया गया। महतारी सदन के माध्यम से महिलाओं को आजीविका एवं सामुदायिक गतिविधियों के लिए बेहतर मंच उपलब्ध कराने की दिशा में पहल की जा रही है।
कार्यक्रम में कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने कहा कि छात्रावासों और आश्रमों को स्वच्छ, सुंदर एवं बेहतर सुविधाओं से युक्त बनाने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं।
इस अवसर पर आदिवासी विकास विभाग द्वारा आश्रम विद्यालयों एवं छात्रावासों में बच्चों की रचनात्मक सहभागिता पर आधारित पत्रिका ‘नवोन्मेष’ का विमोचन भी किया गया।
शिक्षा, अधोसंरचना और महिला सशक्तिकरण से जुड़े विकास कार्यों के माध्यम से सेवा संकल्प अभियान जनहित की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है।
#सेवा_संकल्प_अभियान #SevaSankalpAbhiyan #SevaSankalp #JanSeva #JanBhagidari