सुहिया रेतुआ नदी पर चचरी पुल शुरू, घंटों का सफर अब मिनटों में होगा पूरा।
चारपहिया एवं दोपहिया वाहनों के आवागमन की मिलेगी सुविधा, हजारों की आबादी को मिलेगी राहत; ग्रामीणों ने स्थायी आरसीसी पुल निर्माण की उठाई मांग।
टेढ़ागाछ। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत चिल्हनियां पंचायत स्थित सुहिया रेतुआ नदी पर सोमवार को बांस से निर्मित चचरी पुल का शुभारंभ कर दिया गया। पुल शुरू होने से आसपास के दर्जनों गांवों के हजारों लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। अब लोगों को घंटों का सफर तय करने के बजाय कुछ ही मिनटों में नदी पार करने की सुविधा मिलेगी।