जिलाधिकारी, किशनगंज एवं पुलिस अधीक्षक, किशनगंज के द्वारा टेढ़ागाछ थाना अंतर्गत रामपुर पुल स्थित रतुआ नदी छठ घाट एवं वेणुगढ़ तालाब छठ घाट का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान छठ महापर्व के अवसर पर व्रतियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं सुगम आवागमन को लेकर घाट की तैयारियों का जायजा लिया गया। साथ ही घाट पर साफ-सफाई, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन एवं विधि-व्यवस्था संधारण से संबंधित व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया।
इस अवसर पर संबंधित पदाधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को छठव्रतियों एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ सुदृढ़ रखने तथा पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।