कुलपहाड़: कनकुआ में शिक्षा के मंदिर में अनुशासन तार-तार, क्लासरूम में छात्रों का हुड़दंग; वीडियो हुआ वायरल
कनकुआ स्थित राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में छात्र क्लासरूम को पिकनिक स्पॉट की तरह इस्तेमाल करते नजर आ रहे हैं। स्मार्ट टीवी पर हरियाणवी गाना 'विलन रहन दे गोली चला' चलाकर छात्र नाचते, हुड़दंग करते और शोर मचाते दिखाई दे रहे हैं। वहीं, एक छात्र सिर पर गमछा बांधकर शिक्षक की कुर्सी पर बैठा नजर आ रहा है।