पालोजोरी: सारठ विधायक ने 4 स्कूलों में 4.10 करोड़ की योजनाओं की आधारशिला रखी, बनेंगे नए वर्ग कक्ष व चहारदीवारी
पालोजोरी प्रखंड में शनिवार शाम 4 बजे को सारठ विधायक उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह ने चार विद्यालयों में कुल 4.10 करोड़ रुपये की योजनाओं की आधारशिला रखी। इसके तहत प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल में 11 अतिरिक्त वर्ग कक्ष और चहारदीवारी का निर्माण होगा। वहीं प्लस टू हाई स्कूल सिलगड़िया, दुबराजपुर और असहना विद्यालय में भी नए वर्ग कक्ष बनाए जाएंगे। विधायक ने कहा कि आ